फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर लोड ई रिक् शा पलटा, तीन छात्राएं दबी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गलशहीद थानाक्षेत्र में गांधी नगर मोड़ पर मंगलवार दोपहर ओवर लोड ई रिक्शा पलट गया। जिसमें सड़क किनारे खड़ी तीन छात्राएं दब गईं। इस हादसे से छात्राओं में चीख पुकार मच गई। लोगों ने लकड़ी के बॉक्सों के नीचे दबी छात्राओं को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। वह इलाज कराने के बाद छात्राओं को घर ले गए। इस हादसे से मौके काफी देर तक मौके पर अफरातफरी मची रही।
हादसे में घायल होने वाली छात्राएं रूबी निवासी गांगन तिराहा, दिशा और सोनाली निवासी डबल फाटक हैं। तीनों छात्राएं गांधी नगर पब्लिक स्कूल में बारहवीं कक्षा में पढ़ती हैं। मंगलवार को छात्राएं छुट्टी के बाद अपने घर जाने के लिए गांधी नगर मोड़ पर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक ई रिक्शा आया। जिसमें लकड़ियों के बॉक्स लदे हुए थे। ई रिक्शा अचानक पलट गया। जिसकी चपेट में तीनों छात्राएं आ गई। जबकि अन्य छात्राएं बाल बाल बचीं। इस हादसे से मौके पर चीख पुकार मच गई। इसी दौरान ई रिक्शा चालक मौके से भाग गया। लोगों ने छात्रों को उठाकर सड़क किनारे बैठाया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। निजी अस्पताल में छात्राओं को इलाज कराया गया। सूचना मिलने पर परिजन आ गए। वह छात्राओं को लेकर चले गए। इंस्पेक्टर गलशहीद ने बताया कि ई रिक्शा चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


टैंकर की टक्कर से बाइक सवार घायल
मुरादाबाद। हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुंदरकी के इमरत पुर निवासी सुलेमान ताजपुर माफी में कार पेंटर है। वह सोमवार रात बाइक से अपने घर लौट रहा था। जीरो प्वाइंट के पास उसे टैंकर ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।
विज्ञापन


नशे में मिले पांच चालकों का लाइसेंस सीज
मुरादाबाद। परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। परिवहन और यातायात पुलिस ने ब्रीथ एजलाइजर टेस्ट किया। जिसमें पांच चालकों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। पांचों का लाइसेंस सीज कर दिया गया है। मंगलवार को टीम ने सौ से ज्यादा चालकों को ब्रीथ एनलाइजर टेस्ट किया गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें