फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल बनाकर दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सूर्यांश पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विज्ञान कृति प्रदर्शनी आयोजित हुई। इसमें बच्चों ने विज्ञान से जुड़ी मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी साइंस क्लब के जिला समन्वयक मनोज प्रभाकर सह समन्वयक बबीता मेहरोत्रा, प्रधानाचार्य दीप्ति सिंघल, प्रबंधक संदीप सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साइंस प्रदर्शनी में जूनियर और सीनियर कक्षाओं के छात्र एवं छात्राओं ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। साद खान, कार्तिक कुमार, अभय प्रताप के मॉडल सर्वश्रेष्ठ चुने गए। बच्चों ने फोन इन वन पोर्टेबल मशीन, हैंडी वैक्यूम क्लीनर, पोर्टेबल वुड कटर बनाया था। सम्राट सिंह मौर्य, विशाल सैनी, मन्नान पाशा ने यूज आफ सोलर पैनल फैन, वाटर बाथ के मॉडल तैयार किए थे। प्रदर्शनी में इनके मॉडल को दूसरा पुरस्कार मिले। युवराज, नितिन, फैसल ने लो पावर इलेक्ट्रिक हीटर का मॉडल तैयार कर तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। रिमशा मलिक, कीर्ति सिंह, गुलबहार, शिप्रा यादव, यशिका कुमार के मॉडल सांत्वना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

निर्णायक मनोज प्रभाकर और बबीता मेहरोत्रा ने बच्चों के बनाए मॉडल की सराहना की। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत ने विज्ञान एवं कंप्यूटर के क्षेत्र में विश्व में अपना लोहा मनवाया। उन्होंने अटल इनोवेशन के लिए आवेदन करने को प्रेरित किया। डीआईओएस ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार ने अटल इनोवेशन योजना शुरू की है। प्रधानाचार्य दीप्ति सिंघल ने कहा कि प्रदर्शनी से बच्चों को प्लेटफार्म मिलता है। बच्चे इससे उत्साहित और प्रेरित होते हैं। संचालन संजना छाबड़ा ने किया। इस दौरान सचिन सिंह, विमल कुमार, अरीब, उमाशंकर, अनुज, मनोज, अजीम और संगीता समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें