फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री और विधायक ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Tue, 11 Dec 2018 02:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लोक निर्माण एवं पंचायती राज राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह व शहर विधायक रितेश गुप्ता ने सोमवार को लाइनपार इलाके में कमल संदेश पद यात्रा निकालकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सरकारी योजनाओं से संबंधित बुकलेट भी बांटी गईं। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा, गरीब, किसान सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं।
विज्ञापन

लाइनपार में चाऊ की बस्ती में मंत्री और विधायक ने घर - घर जाकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। दोनों नेताओं ने फल - सब्जी बेचने वालों के ठेलों पर जाकर संपर्क किया और उन्हें भाजपा की नीतियों व सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने समाज के हर वर्ग के लिए विकास की योजनाएं बनाई हैं। जिन्हें पूरी ईमानदारी से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में देश का मान सम्मान पहले से कई गुना बढ़ाया है। आज दुनिया के सभी देश भारत से दोस्ती करने के लिए उत्सुक हैं और भारत की बात को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पहले से कहीं ज्यादा महत्व देता है। पद यात्रा में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी साथ रहे। विधायक ने बताया कि शहर के सभी इलाकों में भाजपा की कमल संदेश पद यात्रा निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें