फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के विशेष अवकाश पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ (एआईपीटीएफ) के बिहार बोधगया में 24 नवंबर से प्रस्तावित अधिवेशन के लिए शिक्षकों के सशर्त विशेष अवकाश पर रोक लगा दी है। बेसिक शिक्षा परिषद की सचिव रूबी सिंह ने शिक्षकों के स्वीकृत विशेष अवकाश निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
शिक्षक संघ का बोधगया में 24 और 25 नवंबर को अधिवेशन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अधिवेशन का उद्घाटन प्रस्तावित है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने अधिवेशन में शामिल होने वाले शिक्षकों को 23 से लेकर 26 नवंबर तक विशेष अवकाश दिए जाने का पत्र निदेशक को सौंपा था। निदेशक ने शिक्षकों के लिए सशर्त विशेष अवकाश स्वीकृति का सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया। अधिवेशन में शामिल होने वाले शिक्षकों को संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य था। साथ ही शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी एवं बीएसए को सुनिश्चित कराना था कि उनकी छुट्टी से स्कूल के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा सचिव रूबी सिंह ने गुरुवार को अधिवेशन के लिए विशेष अवकाश पर रोक लगाते हुए स्वीकृत अवकाश निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। रूबी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधित्व का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसी स्थिति में किसी भी पदाधिकारी को मान्य किया जाना उचित नहीं है। लिहाजा, पूर्व में जारी आदेश निरस्त करते हुए शिक्षकों के अधिवेशन के लिए विशेष अवकाश पर तत्काल रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें