फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष फल देगा कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को विशेष फल मिलेगा। श्रद्धालु पवित्र नदी में स्नान कर, दीपदान, भगवान की पूजा, आरती, हवन और दान करेंगे। पंडितों के अनुसार कार्तिक माह को पुण्य का माह और देव दिवाली भी कहा जाता है।
विज्ञापन

पंडित केदारनाथ मिश्र ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा 22 नवंबर की रात 12 बजकर 55 मिनट पर लग जाएगी और शुक्रवार को सुबह 11 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। इस बार गंगा स्नान कृतिका और रोहिणी नक्षत्र में पड़ रहा है। यह नक्षत्र भगवान श्रीकृष्ण का नक्षत्र है। शिव योग में पूर्णिमा होने से श्रद्धालुओं पर सुख-सौभाग्य की कृपा बनी रहेगी। पंडित बीएन गोस्वामी ने बताया कि हिंदू धर्म में उदयातिथि को माना जाता है। भले ही 11 बजे तक पूर्णिमा रहे, लेकिन गंगास्नान पूरे दिन किया जा सकता है। गंगा में दीपदान करने से लंबी उम्र की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि इस दिन देवता गंगा तट पर होते हैं। जो श्रद्धालु गंगास्नान करने के बाद दीपदान करता है, उसे देवताओं के साथ पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने बताया कि मनुष्य अमावस्या को और देवता पूर्णिमा को दिवाली मनाते हैं, इसलिए यह देव दिवाली कही जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें