फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दिन पहुंची स्पेशल ट्रेन, मुसाफिर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कहने को तो ये स्पेशल गाड़ियां हैं, लेकिन इनकी चाल और परिचालन पैसेंजर ट्रेनों से भी बदतर है। त्योहारों पर घर जाने और त्योहार मनाकर वापस लौटने वाले मुसाफिरों को राहत देने के लिए रेलवे ने स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया। लेकिन अप और डाउन दोनों ही तरफ से ये गाड़ियां यात्रियों को कोई राहत देती दिखाई नहीं दीं। इन स्पेशल गाड़ियां के भरोसे रहने वाले यात्रियों को 28-18 घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। ट्रेनें इतनी विलंब से दौड़ रहीं कि अगले दिन ट्रेनें पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन

जय नगर से नई दिल्ली के बीच चलाई गई स्पेशल ट्रेन मंगलवार को 28 घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। इस ट्रेन को सोमवार दोपहर बारह बजे मुरादाबाद पहुंचना था, लेकिन ये ट्रेन मंगलवार को शाम मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा कटिहार जलंधर स्पेशल ट्रेन मंगलवार को 15 घंटे देरी से आई। दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चलाई गई स्पेशल ट्रेन (04057) 19 घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। कटिहार से आनंद विहार जा रही स्पेशल ट्रेन (04051) मंगलवार को 18 घंटे विलंब से आई। गरीब रथ एक्सप्रेस छह घंटे, मालदा टाउन हरिद्वार एक्सप्रेस सात घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी उदयपुर एक्सप्रेस नौ घंटे बीस मिनट जय नगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस बारह घंटे और हावड़ा से हरिद्वार के बीच चलने वाली कुंभ साढ़े पांच घंटे विलंब से मुरादाबाद आई। इन ट्रेनों के अलावा भी मंगलवार को ट्रेनों देरी से आईं। ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्री बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें