फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर के नाम से कोई द्वार न बनने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगरपालिका प्रशासन द्वारा नगर में महापुरुषों के नाम से प्रवेश द्वार बनाए जाने की कवायद के बीच आंबेडकर युवक संघ ने नगर में डा. आंबेडकर, गौतमबुद्ध और काशीराम के नाम से भी प्रवेश द्वार बनाने की मांग उठा दी है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर नगर के डा. आंबेडकर पार्क में अंबेडकर युवक संघ की तहसील बिलारी इकाई की विशेष बैठक बुलाई गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सरकारी कार्यालयों में डा. भीमराव अंबेडकर समेत अन्य महापुरुषों के फोटो लगाकर उन्हें सम्मान दे रही है। ऐसी स्थिति में नगरपालिका प्रशासन को भी बिलारी नगर में इन तीनों महापुरुषों के नाम से स्मृति द्वार बनवाने चाहिए।
बैठक के बाद अंबेडकर युवक संघ ने प्रस्ताव पारित कर अपना ज्ञापन मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, नगरपालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को भेजा है। बैठक की अध्यक्षता अंबेडकर युवक संघ के तहसील अध्यक्ष लटूरी सिंह और संचालन डा. कुंवर सिंह ने किया। बैठक में निहाल सिंह, भगवानदास सिंह, मुनेन्द्रपाल सिंह, दीपंचंद्र सिंह, छत्रपाल सिंह, रामकुंवर सिंह, हरिशंकर सिंह, अतर सिंह, जसवंत सिंह, पृथी सिंह आजाद, रामअवतार, डा. चरन सिंह, गेंदनलाल, अमर सिंह, दिनेश सागर, भानूप्रताप सिंह, वीरपाल सिंह, फूल सिंह आदि ने विचार रखे। इस मामले में अंबेडकर संघ ने शीघ्र ही पालिका प्रशासन से व्यक्तिगत तौर से मिलने की भी योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें