फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरेर-तख्तपुर में रक्षाबंधन पर लगे मेले, जुटी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। ब्लाक क्षेत्र के गुरेर गांव में रक्षाबंधन पर्व पर दो दिवसीय वार्षिक मेला शुरू हुआ। मेला शुभारम्भ के मौके पर कमेटी प्रबंधक प्रबंधक अमर सिंह सैनी, अध्यक्ष रमेश सैनी, बादाम सिंह, रामकुमार यादव, दिनेश यादव, उमेश चन्द्र गुप्ता, नरेश यादव आदि रहे। मेले में मौत का कुआं, मिक्की माउस, झूले लगे थे तथा मेले में सौंदर्य प्रसाधन, खेल खिलौनों, मिटटी से बने बर्तन, लकड़ी का घरेलू सामान आदि सजी दुकानों पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की वहीं बच्चे भी झूले आदि का लुत्फ उठाते नजर आए। मौत का कुआं आकर्षण का केंद्र बना रहा। मेले में व्यवस्था बनाएं रखने को मैनाठेर पुलिस भी सक्रिय नजर आई। उधर कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम तख्तपुर हासा में भी रक्षाबंधन पर्व पर वार्षिक मेला लगा जिसमें ग्रामीणों की काफी भीड़ जुटी।
विज्ञापन

जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर हुई विशेष पूजा
कुंदरकी। रक्षाबंधन पर्व पर नगर और देहात क्षेत्र के जैन मंदिरों में विशेष पूजा हुई। कुंदरकी नगर के मोहल्ला कायस्थान स्थित श्री चन्द्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार की सुबह में सबसे पहले भगवान का नमन हुआ। रक्षा बंधन पूजा को सोनू जैन के द्धारा कराई गई। अन्त मेें सामूहिक आरती हुई। पूजा सम्पन्न होने के बाद भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। पूजा में जैन समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें