डिलारी। सोमवार सुबह जटुपरा गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के कोशिश की, लेकिन सफलता नही मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के जटुपरा गांव में इफ्को की दुकान के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक साधु की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर जलालपुर पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि साधु कई दिनों से बस स्टैंड पर घूमते हुए देखा जा रहा था। शिनाख्त कार्रवाई में विफल रहने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।