फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक जागरूकता गोष्ठी में दी सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव रामनगर खागूवाला में सोमवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को कानून के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। गांव के प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित गोष्ठी में बताया गया कि शासन द्वारा गरीब वर्ग के लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए संबंधित गरीब वर्ग के लोग विधिक साक्षरता समिति से संपर्क कर सकते हैं। गोष्ठी में खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह, एडीओ समाज कल्याण नरेश सिंह, एडीओ पंचायत शिव प्रकाश सक्सैना ने अपने विभाग की शासन द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्युत विभाग के एसडीओ गौरव प्रकाश शर्मा ने गरीब वर्ग के लिए चलाई जा रही सरकार की सौभाग्य कनेक्शन योजना के बारे में विस्तार से अवगत कराया। गोष्ठी में क्षेत्र के अधिवक्ता और अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें