फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची राज्य रानी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रेल पटरियों पर एक साथ चल रहे कार्य की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। लंबी दूरी की गाड़ियां तो पहले से ही लेट चल रही थीं। अब कम दूरी की गाड़ियां भी दस-दस घंटे देरी से पहुंच पा रही हैं। मेरठ से लखनऊ के लिए रवाना हुई राज्यरानी एक्सप्रेस दस घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। गोरखपुर सुपरफास्ट भी चौदह घंटे देरी से आई।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल समेत अन्य मंडलों में भी रेल पटरियों पर मेंटीनेंस कार्य कार्य चल रहा है। जिस वजह से ब्लाक लिया जा रहा है। जबकि गाड़ियों को काशन देकर चलाया जा रहा है। जिस कारण ट्रेनें जहां तहां रोक दी जा रही हैं। मंगलवार को सत्याग्रह एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, पुरबिया एक्सप्रेस चौदह घंट्रे, अमृतसर साढ़े तेरह घंटे, सुपरफास्ट चौदह घंटे, सप्तक्रांति छह घंटे 56 मिनट, हावड़ा एक्सप्रेस नौ घंटे तीस मिनट, गंगा सतलुज एक्सप्रेस छह घंटे 31 मिनट, गरीब रथ तेरह घंटे, अवध असम एक्सप्रेस छह घंटे 39 मिनट, जन साधारण एक्सप्रेस दो घंटे, बरेली दिल्ली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अवध असम एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, मालदा टाउन हरिद्वार एक्सप्रेस नौ घंटे 59 मिनट, जन नायक पांच घंटे 08 मिनट, अकाल तख्त एक्सप्रेस छह घंटे पांच मिनट देरी से पहुंची। इन गाड़ियों के अलावा भी तमाम गाड़ियां लेट चल रही हैं। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि पटरियों पर कार्य चल रहा है। जिस कारण गाड़ियों लेट पहुंच पा रही है।
विज्ञापन



ये ट्रेनें पहुंचीं निर्धारित समय पर

- मुरादाबाद - रामनगर पैसेंजर
- काठगोदाम- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
- देहरादून-अलीगढ़ लिंक एक्सप्रेस
- मुरादाबाद नजीबाबाद पैसेंजर
- आनंद विहार रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस
- नई दिल्ली बरेली इंटर सिटी एक्सप्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें