फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रामपुर में रहने वाली एक महिला की मंगलवार को बेटे को जन्म देने के डेढ़ घंटे बाद ही मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर गलशहीद स्थित निजी अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया, इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

रामपुर के जसमौली निवासी राम सिंह पाकबड़ा स्थित ईट भट्ठे पर नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी हेमवती (20) भी उनके साथ रहती थी। वह गर्भवती थी, पाकबड़ा स्थित एक अस्पताल में मंगलवार सुबह हेमवती ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए गलशहीद थानाक्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में लेकर गए। अस्पताल में महिला के परिजनों से 45 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा गया। पति ने जेब में रखे साढे़ तीन हजार रुपये अस्पताल में जमा करवा दिए और बाकी रकम का इंतजाम करने की बात कहने लगा। आरोप है कि पूरे पैसे जमा न होने पर उपचार से डॉक्टर ने इंकार कर दिया था, कुछ ही देर में हेमवती की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में जमकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। इंस्पेक्टर गलशहीद कृपा शंकर सक्सेना ने बताया कि डॉक्टर ने आरोप को गलत बताया, महिला की हालत अस्पताल जाए जाने के वक्त गंभीर थी। महिला के परिजनों को समझाया गया तो वह शांत हो गए, उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें