फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर बदला एफओबी का डिजाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गोविदनगर एफओबी का ले-आउट फाइनल हो गया है। बृहस्पतिवार को रेलवे और नगर निगम के अधिकारियों ने इसको अंतिम रूप दे दिया। इस पुल की लंबाई बढ़ा दी गई है, अब लोगों को चढ़ने उतरने में परेशानी नहीं होेगी।
गोविंदनगर क्षेत्र की एक लाख की आबादी को शहर से जोड़ने के लिए एफओबी की मांग 30 साल से की जा रही थी। एफओबी के न होने की वजह से लोगों को ट्रैक पार करना पड़ता था। जिसकी वजह से कई लोग हादसों में जान दे चुके हैं। पिछले दिनों रेलवे एफओबी को ऐसे उतार-चढ़ाव केसाथ बनवा रहा था, जिस पर होकर केवल पैदल यात्री या दोपिया वाहन ही निकल सकते थे। जबकि नगर निगम इसको पैदल यात्रियों व दो पहिया वाहनों के साथ ही तीन पहिया वाहनों के निकलने योग्य बनवाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह डिजाइन को 13 अप्रैल को सांसद की मौजूदगी में स्वीकृत की गई । अब इसकी लंबाई 71 मीटर से बढ़ाकर 122 मीटर कर दी गई है, जिससे चढ़ाई कम हो गई है। इसके चलते पैदल यात्रियों और वाहनों को चढ़ने - उतरने में परेशानी नहीं होगी। यह 12 फीट चौड़ा होगा। दोनों साइड की लैंडिंग खत्म कर दी गई हैं, जिससे पैदल और दो-पहिया वाहनों के साथ ही तिपहिया वाहन भी धड़ल्ले से निकल सकेंगे।

गोविंदनगर एफओबी की डिजाइन को लेकर रेलवे और नगर निगम के बीच सहमति हो गई है। जल्दी ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
- एसपी श्रीवास्तव, प्रभारी नगर आयुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें