21 जून को हाईवे पर योगा करेंगे किसान
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
मध्य प्रदेश की घटना को लेकर योग दिवस पर 21 जून को किसान हाईवे पर योग करके अपना विरोध जताएंगे। शुक्रवार को हरिद्वार में हुई भाकियू की बैठक में ये निर्णय लिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। इस मीटिंग में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मौजूद रहे।
भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा ने कहा कि भाकियू एमपी में मारे गए किसानों को मुआवजा देने और सभी किसानों का कर्जा माफ करने की मांग कर रही है। 21 जून को किसान हाईवे पर योग दिवस मनाएगा। बीच हाईवे किसान योग अपना विरोध जताएगा। बैठक में नीटू चौहान, सोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में जिले के किसान पहुंचे।