फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिना परमिट व्यावसायिक उपयोग करते पकड़े 18 वाहन, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिना परमिट टैक्सियों व निजी वाहनों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए परिवहन विभाग द्वारा एक जून से शुरू किए गए 15 दिवसीय विशेष अभियान के चौथे दिन उत्तराखंड के दो ऑटो समेत 18 वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन

जिले में निजी वाहनों के धड़ल्ले से हो रहे व्यावसायिक उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने एक जून से 15 दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। आरटीओ (प्रवर्तन) प्रणव झा ने बताया कि बुधवार अभियान के चौथे दिन अलग-अलग टीमों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान अपंजीकृत 13 ई-रिक्शा व्यावसायिक रूप से संचालित होते मिले। तीन निजी मारुति वैन का भी व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। यही नहीं उत्तराखंड नंबर के दो ऑटो भी बिना परमिट संचालित पाए गए। उन्होंने बताया कि अभियान के चौथे दिन कुल 18 वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें