फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक आयोजन में फैलाया प्लास्टिक कचरा, जुर्माना लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। योगी सरकार में प्लास्टिक प्लेट और गिलास पर लगे प्रतिबंध के बावजूद धार्मिक आयोजनों में जमकर प्रयोग हो रहा हैं। सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने पोलियो चौराहा पर स्थित जैन मंदिर पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के बाद सड़क पर फैले प्लास्टिक के गिलासों से हुए कूड़े पर कार्रवाई कराते हुए प्रबंधक हर्ष कुमार जैन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। इस कार्रवाई के बाद नगर निगम के कर्मचारियों को बुलाकर सफाई कराई गई। आयोजकों को हिदायत दी गई कि प्लास्टिक की प्लेट और गिलास का इस्तेमाल नहीं किया जाना है।
विज्ञापन

मंगलवार को जैन मंदिर के बाहर टेंट लगाकर लोगों को शरबत पिलाया गया था। सुबह से आयोजन शुरू होने के बाद दोपहर करीब एक बजे आयोजन खत्म हुआ। टेंट लगा छोड़ा गया और सड़क पर प्लास्टिक के गिलास के रूप में कचरा छोड़ दिया गया। यह पूरी सड़क पर बिखरा हुआ था। हवा के साथ उड़कर चौराहा पर चारो तरफ फैलता जा रहा था। पीलीकोठी कार्यालय से सहायक नगर आयुक्त के निकलने के बाद आयोजकोें पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें