फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह ब्लैक स्पाट चिंहित, कब रुकेगा मौत का सि लसिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने जनपद में 15 ब्लैक स्पॉट चिंहित किए हैं, इनमें से ज्यादातर पुराने हैं तो कुछ नए भी शामिल किए गए हैं। इन कटों पर पुलिस, प्रशासनिक, एनएचएआई और पीडब्लयूडी के अधिकारी जल्द ही इन स्थानों पर पहुंचेंगे और वहां पर वाहन चालकों को हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी करेंगे।
विज्ञापन

एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि जिन 15 स्थानों को ब्लैक स्पाट चिंहित किया गया है। उनमें पाकबड़ा आटो स्टैंड, टीएमयू कट, लोकोशेड पुल, हनुमान मूर्ति कट, हवाई पट्टी, छपरा मोड़, जीरो प्वाइंट, उमरी चौराहा, कुचावली, कैच की पुलिया, मखाना, धर्मकांटा, रामपुर दोराहा, रामगंगा पुल और डींगरपुर शामिल है। एसपी ने बताया कि ऐसे स्थान जहां पर पिछले तीन साल में दस लोगों की हादसे में मौत हुई हो और वहां पर ज्यादातर हादसे की सूचना मिलती है, उसे ब्लैक स्पाट माना जाता है। इसी आधार पर ब्लैक स्पाट का नए सिरे से चिंहिकरण किया गया है। एसपी ने बताया कि इनमें से जिन स्थानों पर डिजाइन में बदलाव करना होगा, पीडब्लयूडी और एनएचएआई की मदद से वहां पर सड़कों के डिजाइन में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें