फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिया संग मनेगा प्रेम का त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

चारों तरफ प्रेम और खुशियों का उल्लास है। गुलाबी मौसम में हर कोई प्रेम के रंग में रंगा हुआ है। प्रेमी युगलों के अलावा नवविवाहितों ने भी वेलेंटाइन डे मनाने की खास तैयारी की है। बाहर घूमने के अलावा फिल्म देखने की योजना बनाई है। साथ को सरप्राइज करने की भी बेकरारी है।


दिल के करीब ओम का पेंडेंट
प्रेम नगर निवासी वैशाली चौधरी और आशियना निवासी नितिन चौधरी की शादी 30 जनवरी को शादी हुई है। वैशाली बताती हैं कि माता-पिता ने नितिन को पसंद किया था। वह शादी से पांच महीने पहले से ही नितिन को जानती हैं। पहली बार में ही नितिन का व्यक्तित्व और बातचीत का सलीका भा गया था। परिवार अच्छा है। खाने-पीने के मामले में दोनों ही एक जैसे हैं। वह कहती हैं कि अभी शादी की खुमारी में ही डूबे हुए हैं। पिछले दिनों राजस्थान घूमकर आए हैं। नितिन ने बताया कि दोनों की हमेशा मुस्कुराने की आदत एक जैसी है। मुझे जब भी गुस्सा आता है तो वैशाली संभाल लेती हैं। सभी लोग हमें बहुत अच्छा जोड़ा बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैशाली ने उनका बर्थडे दो बार केक काटकर मनाया था। मैंने बातों-बातों में कहा था कि मुझे ओम का पेंडेंट पसंद है और उसने मेरे बर्थडे पर पेंडेंट उपहार में दिया, इसलिए वह मेरे दिल के बहुत करीब है। वेलेंटाइन डे केक काटने के अलावा उपहार देकर मनाऊंगा।
विज्ञापन


पहली नजर में हो गया प्यार
बुद्धि विहार निवासी डॉ. संजीव राणा की शादी प्रियंका चौहान से 12 मई 2018 को हुई थी। संजीव बताते हैं कि शादी अपनी पसंद से हुई थी। पहली बार जैसे ही उनको देखा, दिल धड़कने लगा। महसूस हुआ कि इसे ही हमसफर बनाना है। उनके व्यक्तित्व से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। उनकी सुंदरता की लोग तारीफ करते हैं। लगता है कि भगवान ने उसे मेरे लिए ही बनाया है। हम दोनों की सोच बहुत मिलती है। स्थिति यह है कि बिना कहे ही एक-दूसरे की बात समझ जाते हैं। हमारी कुंडली, राशि और विचार मिलते हैं। पत्नी शामली से है। एक माह पहले उसे भी मुरादाबाद ले आया हूं। जब भी मैं प्रियंका के साथ रहता हूं, हर पल यादगार हो जाता है। छोटी-छोटी बातों पर नाराज होती है, लेकिन उसकी खासियत है कि तुरंत मान जाती है। वेलेंटाइन डे के लिए सरप्राइज है। उसे बोल दिया है कि गुरुवार को पूरे दिन व्यस्त रहुंगा, लेकिन पूरा दिन उसके लिए है। फिल्म देखने के बाद बाहर खाना खाएंगे और शॉपिंग करेंगे।
विज्ञापन


दो संस्कृति का मिलन है हमारा प्यार
आशियाना निवासी रिषभ सेठ और हैदराबाद निवासी बबीता सेठ की शादी 26 जनवरी को गोवा में हुई है। बबीता कहती हैं कि हमारी शादी दो संस्कृति का मिलन है। ऐसे में हर पल नया अहसास होता है। रिषभ ने बताया कि गूगल में नौकरी करते हुए तीन वर्ष पहले मिले थे। काम के सिलसिले में बातें होने लगीं। एक-दूसरे की सोच मिलने की वजह से दोनों ने ही शादी के लिए प्रपोज किया था। बबीता का व्यक्तित्व, परेशानी में भी न घबराना और बड़ों की इज्जत करना बहुत पसंद है। बबीता कहती हैं कि रिषभ बहुत धैर्यवान हैं। मैं सबकुछ जल्दी पा लेना चाहती हूं, जबकि रिषभ सोचने-समझने के बाद आगे बढ़ते हैं। मुझे फूल बहुत ज्यादा पसंद हैं। इसकी वजह से वह कोई भी उपहार फूलों में छुपाकर देते हैं। उन्होंने बताया कि शादी सबसे यादगार पल है। दोनों की परंपराएं अलग हैं। उनको साथ मिलकर करना बहुत ही रोमांचकारी और सुखद था। रिषभ ने बताया कि बबीता का दिया वीडियो गेम खास है। इस बार वेलेंटाइन डे गोवा में मनाएंगे, क्योंकि शादी पर वहां घूम नहीं पाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें