फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलह ने राजनाथ के मंच से दूर किए सांसद - विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

चुनाव की दहलीज पर खड़ी भाजपा की अंतर्कलह सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के मंच पर भी साफ नजर आई। मंडल में भाजपा के छह में से सिर्फ तीन सांसद मंच पर थे तो 14 विधायकों में से महज तीन ही कार्यक्रम में पहुंचे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर यह मंडलीय सेक्टर सम्मेलन काफी अहम माना जा रहा था लेकिन गृह मंत्री की मौजूदगी भी नेताओं को एकजुट नहीं कर सकी। रही सही कसर मंच पर नेताओं के बीच हुई खींचतान ने पूरी कर दी। शहर विधायक और क्षेत्रीय महामंत्री के बीच मंच पर गृह मंत्री की मौजूदगी में नोकझोंक हुई। बदसलूकी का शिकार हुई कई अन्य कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल से चले गए।
पाकबड़ा में होटल होलीडे रिजेंसी के लॉन में हुआ सेक्टर सम्मेलन मुरादाबाद मंडल की सभी छह लोकसभा सीटों का सम्मेलन था। इसमें सभी छह सांसदों और इन लोकसभाओं में आने वाले सभी भाजपा विधायकों, एमएलसी और दूसरे पदाधिकारियों को भी बुलाया गया था। लेकिन छह में से सिर्फ तीन सांसद ही कार्यक्रम में पहुंचे। संभल के सांसद सत्यपाल सिंह सैनी, मुरादाबाद सांसद सर्वेश सिंह और नगीना के सांसद डा. यशवंत तो कार्यक्रम में पहुंचे लेकिन अमरोहा से कंवर सिंह तंवर, रामपुर सांसद डा. नैपाल सिंह और बिजनौर के सांसद कुंवर भारतेंदु कार्यक्रम में नजर नहीं आए। मंडल में भाजपा के 14 विधायक हैं। इन सभी को कार्यक्रम में आना था, लेकिन गृह मंत्री का कार्यक्रम होने के बावजूद 14 में से सिर्फ तीन विधायक ही कार्यक्रम में पहुंचे। शहर विधायक रितेश गुप्ता, कांठ विधायक राजेश कुमार उर्फ चुन्नू और बढ़ापुर के विधायक सुशांत सिंह के अलावा अन्य कोई भाजपा विधायक कार्यक्रम में नहीं दिखा। हालांकि इनके नाम मंच से घोषित होते रहे लेकिन यह कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त सर्किट हाउस में हैलीपेड पर तो नजर आए लेकिन कार्यक्रम में नहीं दिखे। महत्व नहीं मिलने से कई नेताओं ने कार्यक्रम से किनारा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल से लेकर मंच तक कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में तनातनी के हालात दिखे। स्थिति तब बिगड़ते - बिगड़ते बची जब मंच पर पहुंचे शहर विधायक रितेश गुप्ता को क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोगा ने रोक दिया। विधायक से कहा गया कि विधायकों का स्थान मंच पर नहीं बल्कि नीचे मंच के सामने पड़े सोफों पर है। विधायक ने इसका विरोध किया। मंच पर बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह, कांठ विधायक राजेश चुन्नू पहले से बैठे थे। विनोद अग्रवाल, राजू कालरा, राहुल शर्मा, महेश अग्रवाल समेत कई लोगों की मंच पर उपस्थिति को लेकर भी बहस हुई। विधायक और महामंत्री में नोंकझोंक के बाद विधायक को मंच पर कुर्सी मिली। भाजपा कार्यक्रमों का संचालन करने वाले गिरीश वर्मा शुरू में मंच पर दिखे लेकिन राजनाथ के आने से आधा घंटा पहले ही उन्हें भी मंच से हटा दिया गया। भाजपा नेताओं का कहना था कि पद की अनदेखी कर मंच पर चहेतों को जगह दी गई। वरिष्ठ पदाधिकारी के बदसलूकी करने पर एक पदाधिकारी कार्यक्रम बीच में ही छोड़ गया। इसके बाद गृहमंत्री लंच के लिए होली डे पहुंचे तो वहां भी महिला मोर्चा की एक पदाधिकारी समेत कई कार्यकर्ताओं को बदसलूकी का सामना करना पड़ा। जिसके बाद यह कार्यकर्ता वहां से घरों को लौट गए।
चुनाव के मौके पर भाजपा की यह कलह पार्टी के साथ ही उन प्रत्याशियों के लिए भी चिंता की बात है जिन्हें कुछ दिन बाद चुनावी समर में उतरना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें