वेलेंटाइन वीक का छठवां दिन हग डे मंगलवार को है। आज के दिन अपनों को जादू की झप्पी देकर रिश्तों में आईं दूरियां आसानी से मिटाई जा सकती हैं। यह ऐसा दि है, जब किसी को गले लगाकर प्यार का इजहार किया जा सकता है और रूठे हुए को मनाया जा सकता है। वहीं, सोमवार को कार्ड्स और गिफ्ट देकर हमेशा साथ निभाने का वादा किया।
हग डे सिर्फ प्रेमी जोड़ों के लिए ही खास नहीं है, बल्कि अपने परिवार के सदस्यों, दोस्तों और जिंदगी में खास महत्व रखने वाले लोगों को भी गले लगाकर विशेष महसूस करवा सकते हैं। यह दिन अपने रिश्ते को और मजबूत करने का दिन है। गले लगने से प्यार के साथ-साथ नजदीकी भी बढ़ती है। यह ऐसा जादू होता है कि बेगाना भी एक पल में अपना बन जाता है। गम हो या खुशी, जीत हो या हार, हम अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए हग का सहारा लेते हैं। दुकानदार अंकित अरोरा ने बताया कि कपल टेडी, कपल के स्टैच्यू, म्यूजिकल वेलेंटाइन कार्ड इस पल को और खूबसूरत बना देते हैं। प्रेमी युगल और दोस्तों ने हमेशा साथ निभाने का वादा करने के लिए बैंड बांधा। दुकानदार रवि कुमार ने बताया कि रिंग पर लव सिंबल बनवाने के अलावा लव नोट्स भी प्रॉमिस डे पर खूब पसंद किए गए। लकी टू हैव यू, हार्ट शेप वाले स्टोन ईयररिंग भी आकर्षित कर रहे थे।