दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में 22वें अंतर महाविद्यालयीय रोवर्स रेंजर्स समागम के दूसरे दिन ध्वज शिष्टाचार और झंडा गीत के साथ शुभारंभ हुआ। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि सदस्य उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग डॉ. हरबंश दीक्षित, विशिष्ट अतिथि प्रबंधिका संतोष रानी गुप्ता, प्रबंधक उमाकांत गुप्त, प्राचार्य डॉ. जौली गर्ग रहीं। डॉ. हरबंश दीक्षित ने कहा कि शिविर के माध्यम से संसाधनों के अभाव में जीना सीख जाते हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। सुशीला रानी गुप्ता ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स अनुशासित युवा होते हैं। अनुशासन का जो पाठ हम विद्यालयों में सीखते हैं, वह सारे जीवन हमें अपने लक्ष्यों की पूर्ति में सहायक सिद्ध होता है। उमाकांत गुप्त ने जीवन में प्रत्येक काम को समय पर करने की सीख दी। मार्च पास्ट में डीएके कालेज, हिंदू कालेज, वर्दी में डीएके कालेज और गवर्नमेंट पीजी कालेज बिसलपुर, कलर पार्टी में डीएके व हिंदू कालेज, निबंध प्रतियोगिता में डीएके की निशा और डीएसएम कांठ के शेखर, पोस्टर में डीएके की स्नेहा और गवर्नमेंट पीजी कालेज के अखिलेश कुमार, गांठे बंधन में डीएके कालेज व हिंदू कालेज, इको रेस्टोरेशन में हिंदू कालेज और आरएसडी अकादमी, फायर में डीएके कालेज व गवर्नमेंट पीजी कालेज, प्राथमिक चिकित्सा में डीके कालेज और गवर्नमेंट पीजी कालेज, पुल में डीएके कालेज व हिंदू कालेज, सैंड स्टोर में हिंदू कालेज व गवर्नमेंट पीजी कालेज, झांकी और रोल प्ले में डीएके और गवर्नमेंट पीजी कालेज के रोवर-रेंजर्स ने जीत हासिल की। टेंट में डीएके व हिंदू कालेज, क्रू काउंसलिंग में डीएके व आरएसडी अकादमी, क्विज में डीएके व गवर्नमेंट पीजी कालेज विजयी रहे। इस दौरान सितारा त्यागी, राकेश गुप्ता, डॉ. पूनम बंसल, डॉ. रीता मित्तल, डॉ. सीमा महेंद्रा आदि मौजूद रहे।