फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियो से अंग्रेजी सीखेंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात की तर्ज पर उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) के बच्चे भी अब रेडियो से अंग्रेजी सीखेंगी। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत ‘आओ अंग्रेजी सीखें’ कार्यक्रम का रेडियो पर प्रसारण होगा। मई माह तक 14 रेडियो प्रसारण केंद्रों से अलग-अलग फ्रीक्वेंसी पर 40 एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे। सभी उच्च प्राथमिक एवं केजीबीवी के बच्चों को प्रसारण सुनाया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशालय ने बीएसए कार्यालय को स्कूलों में रेडियो की खरीद करने एवं कार्यक्रम को प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
यूनीसेफ एवं लर्निंग रिसोर्सेज पुणे की मदद से कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए उच्च प्राथमिक एवं केजीबीवी स्कूलों के अंग्रेजी शिक्षकों को ब्लाक कार्यालयों पर 31 जनवरी को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण सत्र के एक बैच में 50 शिक्षक शामिल होंगे। शिक्षकों की संख्या अधिक होने पर बैच बढ़ाए जाएंगे। निदेशालय ने कहा कि कार्यक्रम प्रसारण तिथि, फ्रीक्वेंसी एवं समय सारणी स्कूलों की दीवार पर चस्पा की जाए। प्रसारण से पूर्व बच्चों को एक जगह एकत्र किया जाएगा, जहां से बच्चे रेडियो को अच्छी तरह सुन सकें। सुबह 11 बजे से सवा ग्यारह बजे तक 15 मिनट के प्रसारण एपिसोड को अंग्रेजी शिक्षक रजिस्टर में लिखेंगे। प्रसारण के बाद एपिसोड के अनुसार बच्चों को अंग्रेजी का अभ्यास कराएंगे।
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंध समिति एवं मां समूह की होगी भागीदारी
कार्यक्रम उद्घाटन पर स्कूलों में विद्यालय प्रबंध समिति एवं मां समूह के प्रतिनिधियों के अलावा जन सामान्य की भागीदारी होगी। ताकि बच्चों को घर में अंग्रेजी का रिवीजन कराने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन


फरवरी में सर्वाधिक 15 एपिसोड प्रसारित
रेडियो पर प्रसारण 28 जनवरी से शुरू हो गया है। लेकिन स्कूलों में विधिवत शुरुआत ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण पूरा होने के बाद एक फरवरी से होगी। 40 एपिसोड में सर्वाधिक 15 एपिसोड का प्रसारण फरवरी माह में होगा। मार्च में सात, अप्रैल में 13 और मई में तीन एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें