फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सी लाइसेंस कोर्स के लिए पसीना बहा रहे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिले में फुटबाल की कोचिंग के लिए होने वाले सी लाइसेंस कोर्स के लिए खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। खिलाड़ी अभ्यर्थियों के साथ प्रैक्टीकल कक्षाओं में प्रतिभाग करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
फुटबाल की कोचिंग देने के लिए आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन ने लाइसेंस कोर्स को अनिवार्य कर दिया है। प्रदेश स्तर पर कोचिंग देने के लिए होने वाले सी लाइसेंस कोर्स का आयोजन पहली बार मुरादाबाद में होगा। 29 जनवरी से दस फरवरी तक होने वाले कोर्स में वही अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे, जिन्होंने लाइसेंस कोर्स की डी श्रेणी पास कर ली है। आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 22 जनवरी है। कोर्स के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम मैदान में प्रयोगात्मक क्लास चलेंगी। खिलाड़ियों और अभ्यर्थियों के बीच मैच होंगे। अनुदेशक अभ्यर्थियों को कोचिंग की बारीकियां बताएंगे तो वहां उपस्थित रहने वाले खिलाड़ी भी इसे सीखेंगे। जिला समन्वयक नासिर कमाल ने बताया कि दूसरे प्रदेशों के भी अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। अधिकारियों ने तीन तरह की टीमों की मांग की है। इसमें युवा, बालक और बालिकाओं की टीम शामिल है। एक टीम आठ से 11 वर्ष तक के बच्चों की भी होगी। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एक-दो दिन में यूपीएफएस (उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ) से पर्यवेक्षक भी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर और सीनियर में स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर चुकी हूं। डेमो कक्षाओं में वह हमें फुटबाल की बारीकियां सिखाएंगे। इससे आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
तनु, खिलाड़ी।

अच्छे कोच से हमें सीखने को मिलेगा। इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। अलग-अलग प्रदेशों के कोच की भाषा भी सीख पाएंगे।
असलूब अली, खिलाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें