फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोन व्यवस्था लागू होने से बढ़ी लोगों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने फैसला लिया है कि जोन संख्या एक, दो और तीन के आटो को डबल फाटक नहीं बल्कि हनुमान मूर्ति से चलाए जाएंगे। शहर में आटो और ई-रिक्शा के लिए जोन व्यवस्था लागू होने से शहरवासियों को जाम से काफी हद तक राहत मिली है लेकिन पीतल नगरी बस अड्डे तक सफर करने वाले बस यात्रियों की परेशानी बढ़ गई थी। उन्हें दो आटो में सफर करने के साथ-साथ ज्यादा किराया भी देना पड़ रहा था। सवारी वाहनों से सफर करने वाले लोगों को राहत देने के लिए यातायात पुलिस ने जोन व्यवस्था में यह बदलाव किया है।
जोन व्यवस्था लागू होने से पहले सिविल लाइन और मझोला सहित शहर के अन्य स्थानों से पीतल बस्ती बस अड्डे तक जाने के लिए एक ही आटो में सफर करना पड़ता था। नई व्यवस्था में इन स्थानों पर जाने वाले आटो को डबल फाटक पर रोक दिया था। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए जोन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जोन संख्या एक (सिविल लाइन) जोन संख्या दो (मझोला), जोन संख्या तीन (कोतवाली, मुगलपुरा, गलशहीद, नागफनी) के आटो चालकों को अब हनुमान मूर्ति तक जाने की इजाजत है।
विज्ञापन


ज्यादा किाया लेने पर परमिट होगा रद्द
मुरादाबाद। एसपी यातायात ने बताया कि जोन व्यवस्था के लागू होने के बाद ज्यादा किराया वसूलने वाले आटो के परमिट निरस्त होंगे। उन्होंने कहा कि शिकायत मिली है कि आटो चालक अवैध वसूली कर रहे हैं। ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सोमवार से सादे कपड़ों में यातायात पुलिसकर्मी आटो में सफर करेंगे,। अगर ज्यादा किराया वसूली करते आटो चालक मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आटो का परमिट भी रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जानलेवा खंभे हटाने का काम शुरू
मुरादाबाद। एसपी यातायात ने बताया कि हादसों का सबब बने खंभे हटाने का सिसिला शुरु हो गया है। ऐसे करीब 70 खंभों को यातायात पुलिस ने चिंहित किया था, उनमें से नौ खंभे हटा दिए गए हैं। शेष खंभे जल्दी ही हटवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें