फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड बनवाने में मुरादाबाद दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आयुष्मान बीमा योजना में लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड जारी करने में मुरादाबाद जिला ने प्रदेश में दूसरे स्थान पर जगह बना ली है। पहले स्थान पर इलाहाबाद है। मुरादाबाद जिले में 3751 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड जारी हो चुके हैं। लाभार्थियों की सुविधा के लिए कियोस्क भी 15 से बढ़ाकर 22 हो गए हैं।
आयुष्मान योजना में लाभार्थियों का पांच लाख रुपये सालाना कैश लेस स्वास्थ्य बीमा है। लाभार्थियों का चयन 2011 की सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना के आधार पर हुआ है। 25 सितंबर से योजना देशभर में लागू हुई है। मुरादाबाद में दो लाख 58 हजार लाभार्थी बीमा योजना में कवर हैं। लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके लिए जिला एवं महिला अस्पताल के अलावा जिले में 22 कियोस्क बनाए गए हैं। शुरुआत में कियोस्क की संख्या मात्र 15 थी। कियोस्क से गोल्डन कार्ड बनाए जाने के बाद लाभार्थी अनुबंधित अस्पताल में कैश लेस इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक अली इरशाद के मुताबिक मुरादाबाद जिले में अभी तक 3751 गोल्डन कार्ड जारी कर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। इलाहाबाद 11169 गोल्डन कार्ड जारी करने के साथ पहले स्थान पर है। जबकि अलीगढ़ 3411 कार्ड जारी करने के साथ तीसरे स्थान पर है। जिला कार्यक्रम समन्वयक डा. पीतांबर सिंह के मुताबिक कैश लेस इलाज के लिए अनुबंधित अस्पतालों में गोल्डन कार्ड कियोस्क खुले हैं। आगामी महीनों में अनुबंधित अस्पतालों की संख्या बढ़ने के साथ कियोस्क संख्या बढ़ने से कार्ड बनवाने वालों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


कार्ड बनवाने वालों की लगती है भीड़
गोल्डन कार्ड बनवाने वालों का सबसे अधिक दबाव जिला अस्पताल में होता है। अस्पताल स्थित कियोस्क में रोजाना दर्जनों लोग पहुंचते हैं। अक्सर सर्वर लड़खड़ाने से लाभार्थियों को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के कार्ड बनाए जाने की औपचारिकता आयुष्मान मित्र द्वारा कराई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें