फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान महिला आवेदकों ने नगरपालिका पहुंचकर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में कई महिला आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने और डूडा कर्मियों द्वारा सत्यापन करने के बाद भी आवास निर्माण के लिए पहली किश्त नहीं मिल पाई है। इस समस्या से परेशान कई महिला आवेदकों ने नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शासन के निर्देशों के तहत बिलारी नगर का चयन भी प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत हो चुका है। पालिका कार्यालय सूत्रों के मुताबिक इस योजना का लाभ लेने के लिए वही पात्र हैं, जिनके या तो मकान टूटे हुए हैं या फिर किराए के मकान में रह रहे हैं। वह नागरिक भी पात्र हैं जिनके पास अपना खरीदा हुआ प्लॉट तो है लेकिन वह आर्थिक तंगी के अभाव में बन नहीं पाया है। पालिका कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नगर के विभिन्न वार्डों से कुल 822 नागरिकों ने पीएम शहरी आवास योजना का लाभ लेने के लिए काफी समय पहले ऑनलाइन आवेदन कर दिया है।
ऐसे आवेदकों के सामने समस्या यह है कि बारिश सिर पर है और अभी तक किश्त मिलने के अभाव में उनका मकान नहीं बन पाया है। शुक्रवार की दोपहर कई आवेदकों की शिकायत पर भाजपा नेता धर्मेंद्र गांधी, रजनीश गर्ग और जीतू शर्मा नगरपालिका कार्यालय पहुंचे तथा आवास योजना का काम देख रहे डूडा कर्मियों से जानकारी ली। इसी दौरान कई आवेदक महिलाएं भी पहुंच गईं। महिलाओं का कहना था कि उन्हें बार बार पात्रता की जांच करने और मौके के सत्यापन के नाम पर परेशान किया जा रहा है। अभी तक पहली किश्त की धनराशि भी नहीं मिल पाई है। मुरादाबाद से आए डूडा कर्मी रंजीत और गौरव ने बताया कि अब तक आवेदकों की पात्रता की जांच के बाद 150 के चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें पहली किश्त की धनराशि जारी की जा रही है। शेष अन्य आवेदकों को भी शीघ्र ही पात्र होने पर पहली किश्त की धनराशि जारी कर दी जाएगी। डूडा कर्मियों ने बताया कि प्रत्येक पात्र चयनित लाभार्थी को आवास बनाने के लिए तीन किश्तों में ढाई लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें