फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में मरे लोगों के शवों को बिना कानूनी कार्रवाई के साथ ले गए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा जसपुर मार्ग पर हुई दुर्घटना में मृतको के शवों को परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के अपने साथ ले गए। इस कारण पुलिस शवों का पीएम भी नहीं करा सकी। गुरूवार को देर शाम ठाकुरद्वारा जसपुर मार्ग पर उत्तराखंड के जसपुर स्थित दरगाह में चादरपोशी कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बाइक को गांव फैजुल्लागंज के पास तेज रफ्तार अल्टो कार ने रौंद दिया था। इससे बाइक सवार मुरादाबाद के करूला निवासी 12 वर्षीय सैफ की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि गंभीर रूप से घायल महिला छिदिया की काशीपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। देर रात दूसरी महिला मिसकीन ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस दो शवों को लेकर सरकारी अस्पताल में पीएम की कार्रवाई का इंतजार कर रही थी। तभी परिजन मिसकीन के शव को अस्पताल लाने की वजाय सीधे अपने घर ले गए। बाद में अस्पताल में रखे दोनों शवों को भी बिना कानूनी कार्रवाई के साथ ले गए। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया था। इस कारण कार्रवाई नहंी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें