सांस्कृतिक प्रदर्शनी उमंग 2018 में जिगर मंच पर आयोजित नृत्य, गायन और वादन प्रतिभाखोज प्रतियोगिता में शामिल अव्वल प्रतियोगियों को शुक्रवार को पुरस्कृत किया गया। तीन दिवसीय प्रतिभाखोज प्रतियोगिता में कुल 99 कलाकारों ने प्रतिभाग किया।
वादन प्रतिभा में अर्जुन राजपूत को प्रथम, अनुराग मसीह को द्वितीय एवं अंबर अग्रवाल को तृतीय पुरस्कार मिला। जूनियर वर्ग गायन में कशिश भारद्वाज को प्रथम, प्रावशी राजपूत को द्वितीय और अर्थव सक्सेना को तीसरा स्थान मिला। नृत्य प्रतियोगिता में कर्तव्य को प्रथम, अक्षरा को द्वितीय और वैष्णवी को तीसरा स्थान मिला। सीनियर वर्ग गायन में वैष्णवी को प्रथम, भीम सिंह को द्वितीय और दीपिका तिवारी को तृतीय चुना गया। युगल नृत्य में कर्तव्य सक्सेना- अक्षरा खन्ना प्रथम, तान्या-तनिश को द्वितीय और बिशान-काव्या को तीसरा स्थान मिला। समूह नृत्य में जेपी ग्रुप को देशभक्ति के लिए प्रथम, जेवी डांस ग्रुप को डोला से डोला के लिए द्वितीय एवं जीवी डांस ग्रुप को तीसरा स्थान मिला। जिगर मंच पर सभी कलाकारों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एमएलसी जसपाल सिंह व्यस्त और एडीएम सिटी जगतपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।