फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे शहर में जमकर बारिश, आधे में मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सुबह जब लोगों की नींद खुली को सुहाना मौसम देखकर सब बारिश की आस लगाने लगे। मेघ की आस सिर्फ आधे शहर में ही पूरी हो पाई। अल्लाह ने मेघ तो दिए लेकिन यह करम आधे शहर पर ही बरसा। कुदरत के इस करिश्मे और भेदभाव से लोग चकित भी रह गए। शहर के कुछ इलाकों में इतनी तेज बारिश हुई की सड़कों पर लबालब पानी भर गया लेकिन कुछ इलाकों में बारिश की एक बूंद को भी लोग तरसते रहे।
विज्ञापन

शहर में तहसील स्कूल, नई बस्ती, डेहेरिया, झब्बू का नाला, जीआईसी, जामा मस्जिद, इंद्रा चौक, मंडी चौक, गलशहीद, ईदगाह, संभली गेट, पीरगैब, कानून गोयान, हाथीवाला मंदिर समेत पुराने मुरादाबाद के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। बारिश में इन क्षेत्रों की सड़कों और नालों में लबालब पानी भर गया। ऐसे में लोगों को सड़क पर निकलने में खासा परेशानी हुई। लेकिन नए मुरादाबाद में लोग बारिश की बूंद को तरसते रहे। इधर उमस से लोग दिन भर परेशान रहे लेकिन बादल आधे शहर पर ही बरस कर वापस हो गए। नए मुरादाबाद से बारिश वाले क्षेत्रों में पहुंचे लोगों को बारिश देखकर हैरानी हुई। उक्त क्षेत्रों में इतनी बारिश हुई कि सड़कें और नाले तालाब में तब्दील हो गए वहीं दो से तीन किमी दूरी पर बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी लोग गर्मी और उमस में पसीने से भीगे रहे। कुदरत के इस करिश्मे से लोगों आश्चर्य, ईर्ष्या और खुशी तीनों हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें