स्टेशन पर घंटेभर खड़ी रही जनसेवा एक्सप्रेस
- इंजन बदलने में लगा दिए घंटेभर
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
सहरसा से अमृतसर जा रही जनसेवा एक्सप्रेस मंगलवार को रेलवे की लापरवाही से घंटेभर मुरादाबाद स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेन का इंजन बदलने में देरी की गई। शंटिंग में हुई देरी से ट्रेन को एक घंटे बाद स्टेशन से रवाना किया गया। इस दौरान यात्री गर्मी में उबलते रहे।
मंगलवार को जनसेवा एक्सप्रेस सहरसा से अमृतसर जा रही थी। ट्रेन पौने दो घंटे की देरी से सुबह 9.45 बजे मुरादाबाद पहुंची। जहां ट्रेन का इंजन बदलना था। डीजल इंजन लगाया जाना था। इंजन शंटिंग करने में कर्मचारियों को घंटेभर लग गए। ट्रेन तब तक स्टेशन पर खड़ी रही। यात्री गर्मी में उबलते रहे। इंजन बदलने के बाद 10.45 बजे ट्रेन को अमृतसर के लिए रवाना किया गया।