बरेली ने फिर काट दी मुरादाबाद की बिजली
- सुबह तीन घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। बरेली ने मंगलवार को फिर मुरादाबाद की बिजली काट दी। जिससे आधे शहर में बिजली गुल हो गई। तीन घंटे बाद बिजली सप्लाई दी गई। सुबह पांच बजे से आठ बजे से तक बिजली सप्लाई ठप रही। मुरादाबाद के गुलाबबाड़ी बिजली घर को बरेली से सप्लाई दी जाती है। गुलाबबाड़ी से पीतल बस्ती, गलशहीद, जीआईसी और जामा मस्जिद क्षेत्र को बिजली दी जाती है। बरेली से मुरादाबाद को 300 एंपियर बिजली दी जाती रही है। लेकिन जून माह से बिजली में कटौती कर दी गई। इसके बाद से लगातार बिजली कटौती की जा रही है। दो एंपियर बिजली देने के लिए बरेली राजी हो गया था। लेकिन फिर भी लगातार बिजली काटी जा रही है। मंगलवार सुबह फिर से बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। जिससे तीन घंटे बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली न होने की वजह से लोग पानी के लिए भी तरस गए। पीतल बस्ती बिजली घर के एसडीओ पीके गोयल ने बताया कि बरेली से सप्लाई बंद की गई थी। जिसे बाद में शुरू कर दिया गया था।