फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दौड़ लगाते समय 17 वर्षीय छात्र की मौत

Fri, 24 Jul 2026 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरजन नगर (मुरादाबाद)। अग्निवीर सेवा में भर्ती होकर देश की सेवा करने के 17 वर्षीय छात्र की बृहस्पतिवार सुबह दौड़ लगाने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव पाड़ला निवासी अक्षय कुमार (17) पुत्र संजय सिंह इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह प्रतिदिन की सुबह अपने साथियों के साथ दौड़ का अभ्यास करने जाता था। बृहस्पतिवार सुबह दौड़ लगा रहा था दौड़ के दौरान अचानक अक्षय ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की। साथी उसे सहारा देकर घर लाने लगे, लेकिन रास्ते में ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही परिजन उसे तत्काल शरीफनगर के एक चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे ठाकुरद्वारा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तब परिजन उसको लेकर गांव वापस आ गए। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजनों ने गमहीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पिता सतीश कुमार माता यशोदा देवी, भाई विवेक कुमार व कार्तिक का रो-रो का बुरा हाल था।
कोतवाली के पड़ला गांव में एक अग्निवीर अभ्यर्थी के अंतिम संस्कार में एक बाइक से जा रहे चाचा-पिता और पड़ोसी सड़क दुर्घटना में घायल गए। मृतक के पिता संजय कश्यप, चाचा सहदेव और पड़ोसी हरपाल सिंह बाइक से श्मशान घाट की ओर जा रहे थे। तभी सुरजन नगर -डिलारी मधुपुरी मोर मोड़ के सामने सुरजन नगर किस साइड तेज गति से आ रही पर अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चाचा सहदेव और पड़ोसी हरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता संजय कश्यप को भी मामूली चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत सभी घायलों को सुरजन नगर स्थित अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हरपाल और सहदेव को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही सुरजन नगर चौकी प्रभारी ओमकार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मुख्य मार्ग और आसपास कैमरों को चेक कर पिकअप का पता लगाया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें