कांठ। नगर व क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों को जिम्मेदार पकड़वाने के लिए तैयार नहीं है। आवारा कुत्ते लोगों को काट रहे हैं। बृहस्पतिवार को कुत्तों और बंदरों के हमलों में 17 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में एंटी रैबीज वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। कांठ नगर में मोहल्ला विशनपुरा, घोसीपुरा, महमूदपुरा, पट्टीवाला, पृथ्वीगंज, चौकबाजार आदि में आवारा कुत्तों का जबरदस्त आतंक हैं। मोहल्ला विशनपुरा में डॉक्टर अरुण सक्सेना वाली गली और सरस्वती शिशु मंदिर वाले रास्ते पर हर समय आवारा कुत्तों के झुंड देखे जा सकते हैं।
यह छोटे बच्चों, महिलाओं, बाइक सवारों को दौड़ा ले रहे हैं। मोहल्ला महमूदपुरा निवासी सलोनी अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थी कि आवारा कुत्तों ने अचानक उस पर हमला कर दिया, शोर मचाने पर राहगीरों ने बचाया। बृहस्पतिवार को कुत्तों और बंदरों के हमलों से घायल 17 लोग सीएचसी पहुंचे, जिन्हें एंटी रैबीज वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। वहीं 19 को दूसरी, छह को तीसरी और 15 को चौथी डोज लगाई है। संवाद