फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नाकाबंदी में 1657 संदिग्धों की जांच, 52 के वाहनों के काटे ई-चालान, तीन बाइक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर और नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ाई जा रही मॉडिफाइड बाइकों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी अभियान चलाया। बृहस्पतिवार की शाम चार से रात आठ बजे तक शहर के नौ थाना क्षेत्रों में पुलिस ने बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान 1657 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 52 ई-चालान किए गए, जबकि तीन वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि अभियान में सबसे अधिक 570 लोगों की जांच सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में की गई। इसके अलावा कटघर में 180, पाकबड़ा में 188, मुगलपुरा में 142, कोतवाली में 132, गलशहीद में 140, नागफनी में 106, मझोला में 112 और मूंढापांडे में 87 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया। इस अभियान के दौरान 34 पुलिस एक्ट के तहत 61 लोगों के चालान किए गए। इनमें सबसे अधिक 45 चालान नागफनी और 14 मझोला थाना क्षेत्र में हुए। ई-चालान के साथ तीन वाहन सीज भी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें