फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक गतिविधियां देखने पहुंची प्रो मंजुला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्रथम एजूकेशन की संस्थापक सदस्य एवं यूएस की प्रोफेसर मंजुला श्याम ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय शाहपुर तिगरी और काशीराम नगर स्कूलों का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्कूलों में प्रथम एजूकेशन की मदद से ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है। मंजुला श्याम ने बारीकी से निरीक्षण किया और बच्चों से बातचीत की।
प्राथमिक विद्यालय शाहपुर तिगरी में 198 बच्चों का नामांकन है। मंजुला श्याम के निरीक्षण में स्कूल में 110 बच्चों की उपस्थित थी। मॉडल के अनुसार शिक्षण कार्य चल रहा था और बच्चे ग्रुप में बैठकर पढ़ाई करते मिले। मंजुला श्याम ने बच्चों का अक्षर एवं शब्द ज्ञान, कहानी संबंधित गतिविधियां, आवाजों से खेलना, बारहखड़ी पूछी। अधिकतर बच्चों का प्रदर्शन देखकर उन्होंने प्रशंसा की। स्कूल में स्वयं निर्मित टीएलएम से काफी प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय काशीराम नगर का भी निरीक्षण किया। बच्चे पठन पाठन कर रहे थे। मंजुला श्याम ने बच्चों को कहानी सुनाई और शिक्षकों से कार्यक्रम को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शैक्षिक सुधार ही उनका लक्ष्य है। इससे अभिभावकों को बच्चों के दाखिले के लिए निजी स्कूलों की तरफ नहीं देखना पड़ेगा। निरीक्षण में जिला समन्वयक प्रशिक्षणदेवेंद्र सिंह, रजनीश यादव, मंडल कोआर्डिनेटर मेरठ सुशील कुमार, मंडल कोआर्डिनेटर मुरादाबाद प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें