फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सिगनल में आई खराबी, रुकी ग्यारह ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बरेली कैंट रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह बारिश की वजह से सिगनल में खराबी आ गई। जिससे ट्रेन संचालन ठप हो गया। एक घंटे दस मिनट बाद सिगनल ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह चार बजकर 55 मिनट पर बरेली कैंट रेलवे स्टेशन पर सिगनल में खराबी आ गई। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सिगनल खराबी की वजह से ग्यारह ट्रेनें तहां तहां रोक दी गईं। सूचना मिलने पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और सिगनल को ठीक किया गया तो पता चला कि बारिश का पानी आने की वजह से सिगनल में खराबी आई है। जिसकी वजह से चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस, अमृतसर सहरसा जन नायक एक्सप्रेस, सुहेल देव सुपर फास्ट एक्सप्रेस, लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी अमृतसर एक्सप्रेस, हावड़ा काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस, हावड़ा जैसलमेर एक्सप्रेस, हरिद्वार हावड़ा एक्सप्रेस समेत 11 गाड़ियां जहां तहां रोक दी गई थीं। सुबह छह बजकर पांच मिनट कर सिगनल ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें