फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से टूटी ओएचई लाइन, ट्रेनें रुकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के रायवाला में सोमवार दोपहर बारिश और तेज हवा चलने से पेड़ टूट कर ट्रैक पर गिर गए। जिससे ओएचई लाइन टूट गई। जिससे ट्रेनें तहां तहां रुक गई। सूचना मिलने पर रेलवे टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक से पेड़ हटाने के बाद ओएचई को ठीक किया गया। सोमवार दोपहर दो बजकर बीस मिनट गेट संख्या 25 सी के गेट मैन राज कुमार ने रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी कि रायवाला के पास ट्रैक पर पेड़ गिर गए हैं। जिससे ओएचई तार भी टूट गया। इसके बाद देहरादून से इलाहाबाद जाने वाली लिंक एक्सप्रेस और बांद्रा देहरादून एक्सप्रेस बीच में ही रोक दी गई। रेलवे टीम मौके पर पहुंची और टूटे पेड़ ट्रैक से हटाने के बाद ओएचई तार ठीक किया। इसके बाद जहां तहां रुकी गई ट्रेनों को चलाया गया। इसके बाद मंडल में अन्य जगह भी ट्रैक पर पानी व पेड़ गिरने से रेल संचालन बाधित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें