फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलारी में दो साथियों के निलबंन पर भड़के लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बेमियादी कलमबंद हड़ताल कर धरना दे रहे बिलारी के लेखपालों में उस समय आक्रोश फैल गया। जब उन्हें अपने दो साथी लेखपालों का प्रशासन द्वारा निलबंन आदेश जारी करने की जानकारी मिली। लेखपालों ने मांगें पूरी होने तक अपना बेमियादी आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर बिलारी तहसील के लेखपाल बीते मंगलवार की सुबह से बेमियादी कलमबंद हड़ताल पर हैं। उन्हें पता चला कि बिलारी तहसील के फरहेदी हल्के पर तैनात लेखपाल कुलदीप सक्सेना और पंडिया हल्के पर तैनात लेखपाल सत्यपाल सिंह को प्रशासन द्वारा शादी अनुदान फर्जीवाड़े के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
धरना स्थल पर सभा में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन द्वारा किया गया दो लेखपालों का निलंबन आदेश पूरी तरह से एक पक्षीय और नियम विरुद्ध है। संबंधित लेखपालों को इस संबंध में न कोई स्पष्टीकरण जारी किया गया और न ही उनसे कोई जवाब लिया गया। संघ पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि शादी अनुदान फर्जीवाड़े के मामले में केवल लेखपाल को ही दोषी मानना प्रशासन की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई है। धरना स्थल पर रामसिंह, पुरुषोत्तम यादव, रोहिताश राणा, सचिन वर्मा, रनवीर सिंह, चोखे सिंह, मोहित सिंह, शिवकुमार, मसूद अख्तर, संगीता सिंह, नेम सिंह, केदार सिंह, नाजिम हुसैन, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद जहांगीर आलम आदि रहे। धरने की अध्यक्षता रूपेश यादव और संचालन वाहिद हुसैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें