नगीना यार्ड में गुरुवार सुबह दून एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल हो गया। काफी प्रयास के बाद भी इंजन लोड नहीं खींच पाया तो चालक ने रेलवे कंट्रोल रूप में इसकी जानकारी दी। दूसरी गाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। करीब दो घंटे तक संचालन बाधित रहा। जिसमें एक्सप्रेस और मालगाड़ियां जहां तहां खड़ी रहीं।
हावड़ा से देहरादून जा रही दून एक्सप्रेस गुरुवार सुबह छह बजकर चालीस पर नगीना यार्ड से गुजर रही थी। इसी दौरान इंजन फेल हो गया। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में भेजी। इसके बाद लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन को बीच में ही रोक उसके इंजन को हटाकर दून एक्सप्रेस में लगाकर ट्रेन को आगे रवाना की गई। इस दौरान लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटे 21 मिनट, हिमगिरी एक्सप्रेस हिमगिरी एक्सप्रेस 30 मिनट और दून एक्सप्रेस दो घंटे 50 मिनट और दो मालगाड़ियां दो घंटे बीच में ही खड़ी रहीं।