गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सूरज की तपिश के साथ ही आर्र्दता बढ़ने से उमस और गर्मी से लोग दिनभर बेचैन रहे। स्थिति यह है कि पंखे की हवा भी गर्म होने लगी है।
बुधवार रात गर्म रहने के बाद गुरुवार सुबह से ही धूप तेज हो गई थी। दोपहर होने तक सूरज की किरणों की गर्मी अपने शबाब पर पहुंच गई। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी ने थोड़ी राहत दी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान .1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान .2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 27.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि बादल रहने से तापमान नहीं बढ़ा, लेकिन सुबह की आर्र्दता 62 फीसदी और शाम की 43 फीसदी रहने से उमस बढ़ी है। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को हवा की गति भी धीमी थी। दिन भर गति लगभग दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। यदि शुक्रवार को भी उमस बढ़ती है और बादल हो जाते हैं तो आगामी कुछ दिनों में बारिश की संभावना है।