फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन दुश्वारियों भरा रहेगा रेल यात्रियों का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए दो दिन दुश्वारियों भरा सफर रहेगा। शनिवार और रविवार को मुरादाबाद रेल मंडल में ब्लाक लेकर रेल पटरियों पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। जिस कारण ट्रेनों को जहां तहां रोकने की तैयारियां की जा रही हैं।
मुरादाबाद रेल मंडल में रेल पटरियों पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। लगातार ट्रेनें लेट हो रही थीं। जिस कारण बीच में कार्य बंद कर ट्रेनों के परिचालन पर विशेष ध्यान दिया गया। मुरादाबाद रेल मंडल में 210 किलोमीटर नई पटरियों बिछाई जानी थीं। लेकिन कभी कुछ हिस्सा बाकी रह गया है। इसके अलावा कुछ जगह मरम्मत कार्य भी किया जाना है। अब शनिवार को रविवार को ब्लाक लेकर पटरियों पर कार्य किया जाएगा। इन दो दिन रेल यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पडे़गा। एक साथ मंडल में तीन जगह पटरियों पर कार्य किया जाएगा। जिस कारण ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ने की संभावना है। मंडल के रोजा, सहारनपुर और नजीबाबाद में पटरियों पर कार्य किया जाएगा। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि पटरियों पर मरम्मत किया किए जाएगा। जिस कारण ब्लाक लेने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 घंटे देरी से आई लोहित एक्सप्रेस
मुरादाबाद। रेलवे के लाख प्रयासों के बाद भी ट्रेनों के लड़खड़ाए समय में कोई सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा है। बुधवार को लोहित एक्सप्रेस ट्रेन 23 घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। इस भीषण गर्मी में ट्रेनों में सफर कर रहे यात्री तो परेशान हैं ही साथ ही स्टेशनों पर गाड़ियों के इंतजार में बैठे लोग भी बेहाल हैं। बुधवार को गंगा सतलुज एक्सप्रेस तीन घंटे, जनसेवा सात घंटे तीस मिनट, सद्भावना एक्सप्रेस चार घंटे 35 मिनट, अमृतसर मेल पौने तीन घंटे, हरिद्वार से इलाहाबाद जाने वाली एक्सप्रेस पांच घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 17 घंटे 32 मिनट, जन नायक एक्सप्रेस छह घंटे 48 मिनट देरी से मुरादाबाद पहुंची। इसके अलावा भी 35 गाड़ियाें देरी से मुरादाबाद पहुंची हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें