बस अड्डे पर दो रुपये में लीजिए एक लीटर मिनिरल वाटर
- मुरादाबाद और रामपुर में लगेगा वाटर वेंडिंग मशीन, काम शुरू
- यात्रियों को पेयजल के लिए इधर-उधर नहीं भटकना नहीं पड़ेगा
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
बस अड्डे पर पेयजल के लिए यात्रियों को अब इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। मिनिरल वाटर के लिए अधिक पैसे भी नहीं खर्च करने पर पड़ेंगे। यात्रियों को बस अड्डे पर दो रुपये में एक लीटर मिनिरल वाटर मिलेगा। रेलवे स्टेशन की तरह मुरादाबाद और रामपुर बस अड्डे पर वाटर वेंडिंग मशीन लगेगी। मशीन लगाने का काम भी शुरू हो गया है। जल्द ही यात्रियों को इसका लाभ मिलने लगेगा।
बस अड्डों पर यात्रियों के पेयजल के लिए वाटर कूलर और सरकारी हैंडपंप लगाए गए हैं। हैंडपंप का पानी दूषित होता है। जबकि वाटर कूलर का पानी गर्म होता है। यात्रियों को पेयजल के लिए बंद बोतल पानी लेना पड़ता है। इसके लिए उन्हें अधिक पैसा खर्च करना पड़ता है। अब रोडवेज यात्रियों को अपनी प्यास बुझाने के लिए अधिक पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। मुरादाबाद और रामपुर बस अड्डे पर वाटर वेंडिंग मशीन लगेंगी। जहां से यात्रियाें को सिर्फ दो रुपये में एक लीटर मिनिरल वाटर मिलेगा। मुरादाबाद ये मशीन इन गेट पर लगेगी। आरएम अतुल जैन ने बताया कि मुरादाबाद और रामपुर बस अड्डे पर वाटर वेडिंग मशीन लगाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही यात्रियोें को मिनिरल वाटर मिलने लगेगा।
जिला मुख्यालय के बस अड्डों पर लगेगा वाईफाई
मुरादाबाद। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय के बस अड्डोें पर वाई फाई लगेगा। जहां यात्रियों को मुफ्त में चौबीस घंटे वाईफाई सेवा मिलेगी। बस अड्डों पर वाई फाई लगाने का काम मुंबई की एक कंपनी को मिला। मुरादाबाद के दोनोें बस अड्डों पर पहले से वाई फाई सेवा चल रही है।