मिनी बस-मैजिक की टक्कर में दो घंटे तक हाईवे रहा जाम
सब हेड : मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर थाने के पास हुआ भीषण हादसा
क्रासर
मैजिक चालक की मौत, 14 यात्री गंभीर रूप से घायल
दुर्घटना के बाद बस से कूद कर चालक भागा, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
थाने के पास मुरादाबाद-अलीगढ़ एनएच-93 पर सवारियों से भरी मिनी बस और टाटा मैजिक की भीषण टक्कर हो गई। इसमें मैजिक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो घंटे तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
गुरुवार सुबह बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम थांवला निवासी मोहम्मद निजाम (22) पुत्र मोहम्मद रईस अपने मैजिक में मुरादाबाद से सवारियों को बैठाकर कुंदरकी आ रहा था। 11.15 बजे कुंदरकी थाने के पास सामने से तेज गति से आई मिनी बस ने टक्कर मार दी। इसमें मैजिक चालक मोहम्मद निजाम की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके शव को मैजिक के केबिल से निकालने में पुलिस को मशक्कत करनी।
मैजिक में सवार जोगराज सिंह (35) निवासी काशीपुर, नन्हे शाह (45) और उसका छह वर्षीय बेटा चांद बाबू निवासी केमरी जिला रामपुर, राजपाल (25) और गुरवचन सिंह (22) निवासी ग्राम बहोरनपुर थाना भगतपुर, माया (32) पत्नी राम अवतार, रवि (20), अनिकेत (12) निवासी ग्राम जैतबाड़ा, अहसान (36) निवासी ग्राम ढकिया जुम्मा थाना कुंदरकी, राकेश (40) निवासी ग्राम भगतपुर, कृपाल सिंह (50) निवासी ग्राम कछनाल, मीना (30) पत्नी बलवीर सिंह और काजल (07) पुत्री राजपाल सिंह निवासी ग्राम पटपुरी थाना भगतपुर, सुषमा (35) पत्नी हरिओम सिंह निवासी ग्राम डिलारी थाना डिलारी जिला मुरादाबाद घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बस में सवार कई यात्रियों को हल्की चोटें आना बताया गया, जो कि हादसे के बाद खिसक लिए। उधर निजाम के पिता मोहम्मद रईस ने मिनी बस के फरार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दो घंटे तक हाईवे किनारे पड़ा रहा शव, विधायक ने समझाया
कुंदरकी (ब्यूरो)। हाईवे पर दुर्घटना के बाद मैजिक चालक मोहम्मद निजाम के पिता मोहम्मद रईस और सगे संबंधी मौके पर पहुंचे। पुलिस से उन्होंने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही। इसके चलते शव घटनास्थल पर ही हाईवे के किनारे करीब दो घंटे पड़ा रहा। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम ने निजाम के पिता और अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया और समझाया, जिस पर परिजन शव पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हो गए।
बहनों की शादी करना चाहता था निजाम
कुंदरकी (ब्यूरो)। मैजिक चालक मोहम्मद निजाम परिवार को होनहार बेटा था। मृतक ने अपने परिवार में पिता मोहम्मद रईस, मां बब्बो, बड़े भाई मोईनुद्दीन, फरीद, आलिम और बहनों में आसिया, शबाना और शहाना छोड़ी हैं। निजाम अविवाहित था और वह अपनी शादी से पहले बहनों की शादी करना चाहता था।
फोटो