फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीप और गोल्डन मोतियाें से सजेगी गणपति की 16 फीट ऊंची झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध मेला गणेश चौथ का 25 अगस्त को हो रहा है। मेला 14 सितंबर तक चलेगा। 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा में स्वचालित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। झांकियों को बनाने का कार्य पिछले 15 दिन पहले से शुरू हो गया है। लड्डू खाते हुए गणपति बप्पा की 16 फीट ऊंची स्वचालित झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। रथयात्रा में शामिल होने वाली गणेश बाबा की इस झांकी को सीप और गोल्डन मोती आदि से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीता रोड श्री गणेश मंदिर के सामने गजानन हाल में गणपति बप्पा की रथयात्रा में शामिल होने वाली करीब 15 स्वचालित झांकियां तैयार की जा रही हैं। इन झांकियों को शहर के व्यापारी व नौकरीपेशा वाले लोग ही अलग-अलग ग्रुप में तैयार करते हैं। रात नौ बजे से देर रात तक झांकी बनाने का कार्य किया जाता है। सीप से तैयार हो रही गणपति बप्पा की झांकी हर बार आकर्षण का केंद्र रहती हैं। यह रथयात्रा की मुख्य झांकी मानी जाती है।
झांकी के डायरेक्टर अजय आर्य ने बताया कि इस बार गणपति बप्पा की मुख्य झांकी सीप और गोल्डन मोतियों से तैयार की जा रही है। इसके अलावा सजावट का अन्य सामान भी लगाया जा रहा है। दिल्ली से मैटेरियल लाया गया है। झांकी की सजावट में करीब एक लाख रुपये से अधिक का खर्च आ रहा है। बताया कि झांकी तैयार करने में उनके अलावा मोहनलाल रस्तोगी, सुशील अग्रवाल, राजीव कृष्णा, विक्की चौधरी, यश अग्रवाल, अंकुर कुमार, शुभम अग्रवाल, आयुष समेत 20 लोगों टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें