फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण : बुध बाजार से अवैध निर्माण तोड़ने पर तीखी नोकझोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम की टीम ने कोतवाली पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पांच घंटे बुध बाजार के अवैध निर्माण तोड़े। टाउन हॉल से एक मीनार मस्जिद तक चले अभियान में सामने आया कि बुध बाजार से गुजरने वाले नाले पर शोरूम और होटल खड़े हो चुके हैं। एक तरफ से जेसीबी से खोदाई कराने पर दर्जनों जगह नाला पर अवैध कब्जे मिले। नगर निगम के अफसरों ने कुछ दुकानों के अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। जबकि 27 बड़े शोरूम मालिकों पर मेहरबानी दिखाते हुए अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। अवैध निर्माण तोड़ने में दुकानदारों से तीखी नोंकझाेंक भी हुई। अब बृहस्पतिवार को बुध बाजार में दोबारा निगम की जेसीबी फिर चलेगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल महानगर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान नगर निगम ने पुलिस की मदद से छेड़ दिया है। बुधवार सुबह दस बजे मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर की अगुवाई में राजवीर सिंह, राजीव लोचन पाठक, मयंक चौधरी, सुब्हान, मोहित सिंह ने टाउन हॉल से अतिक्रमण अभियान की शुरुआत की। टाउन हॉल चौराहा पर नगर निगम की पार्किंग अवैध दुकानों में गायब हो गई थी। सबसे पहले इसी पार्किंग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम के सामने दुकानों के अवैध छज्जों को तोड़ा गया। आंध्रा बैंक पर पटरी दुकानदार ने लोहे के लॉकर बना रखे थे। इनको भी ध्वस्त किया गया। यहां से आगे बढ़ने पर सामने आया कि नाले पर शोरूम और दुकानें खड़ी है। कुछ दुकानों के आगे जेसीबी से तोड़फोड़ की गई। जबकि 27 शोरूम और दुकान के मालिकों को अवैध कब्जा खुद से हटाने का नोटिस तामिल कराया गया है।
विज्ञापन


खुद ही लेकर भागे सामान
जेसीबी से तोड़फोड़ शुरू होते ही दुकानों के शटर गिरने लगे। लोग खुद ही अपना सामान लेकर भागने लगे। अफसरों ने भी ऐसे दुकानदारों को मौका दिया कि वह अपना सामान ले जा सके।

आधे अभियान के बाद आधी टीम गायब
नगर निगम की टीम सुबह दस बजे से भले ही डट गई हो। लेकिन दोपहर दो बजे तक आधी टीम गायब हो चुकी थी। सीकेएनए के साथ चंद लोग ही मौजूद थे।

दुकानदारों को दो बार नोटिस जारी किए जा चुके थे। उनके अवैध निर्माण नहीं हटाने के बाद नगर निगम कार्रवाई कर रहा है। अब यह अभियान सख्ती से जारी रहेगा। - संजय चौहान, नगर आयुक्त
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें