फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेडियम व पीटीसी में योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डॉ. भीम राव आंबेडकर पुलिस अकादमी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को सुबह छह से योग कराया गया। अकादमी में पुलिस अधिकारी, ट्रेनिंग रंगरूट शामिल रहे। सुबह करीब छह बजे शुरू हुआ योगाभ्यास 45 मिनट तक चलता रहा। दैनिक ड्यूटी में स्वस्थ रहने और तनाव मुक्त रहने के लिए योग की जानकारी दी। बताया कि नियमित रूप से योगाभ्यास कर तनाव दूर किया जा सकता है। योग शिविर पर सभी आसन, योग व प्राणायाम कराया गया। इस मौके पर आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा, एडीजी पीटीसी सुनील गुप्ता, एसपी देहात उदयशंकर सिंह, अन्य पुलिस अधिकारी व पीटीसी के प्रशिक्षणार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन

वही रेलवे स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक रूप से योग कराया गया। मोटापा दूर करने, चर्बी कम करने के योगों की जानकारी दी और अभ्यास कराया। सुबह करीब सवा छह बजे योगाभ्यास शुरू हुआ। 45 मिनट योगाभ्यास कराया गया। शिविर में महिला, पुरुषों के साथ साथ बच्चों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर एडीआरएम अश्वनी कुमार, प्रबल मंडल कार्मिक अधिकारी विपुल गोयल, डीआरएम के निजी सचिव शंभू गुप्ता, अन्य रेलवे अधिकारी, कर्मचारी व आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें