फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर मिला युवक का शव, रेल संचालन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढ़ापांडे थानाक्षेत्र के गणेश घाट गांव के सामने शुक्रवार सुबह ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। अप लाइन से गुजरी गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने इसकी सूचना मूंढ़ापांडे स्टेशन मास्टर को दी। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। इस दौरान करीब एक घंटे ठप ट्रेनों का संचालन बंद रहा। ट्रैक से शव हटाने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गरीब रथ वाराणसी से आनंद विहार जा रही थी। ट्रेन रामपुर और मूंढ़ापांडे के बीच गणेश घाट गांव के पास से गुजर रही थी। तब चालक ने डाउन लाइन पर एक शव पड़ा देखा। चालक ने आठ बजकर 40 मिनट पर मूंढ़ापांडे स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर जीआरपी और मूंढापांडे पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। नौ बजकर 28 मिनट पर शव को हटाया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। कोलकाता नंगल डैम साप्ताहिक एक्सप्रेस 55 मिनट, दानापुर आनंद विहार जन साधारण एक्सप्रेस 50 मिनट, जय नगर से अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस ट्रेन 50 मिनट, लखनऊ आनंद विहार डबल डेकर 20 मिनट और बरौनी अंबाला एक्सप्रेस 50 मिनट बीच में रुकी रहीं। जिन्हें बाद में आगे के लिए रवाना किया गया। मूंढापांडे इंस्पेक्टर अजय कुमार गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें