फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसाफिर ज्यादा और ट्रेनों की संख्या कम, दुश्वारियां भरा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। सरकारी दफ्तरों और निजी कंपनियों में कार्यरत ज्यादातर कर्मचारी अवकाश लेकर परिवार के साथ बाहर घूमने की प्लानिंग कर चुके हैं। जिससे ट्रेनों और बसों में यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इन सब के बीच रेलवे ने भी रेल पटरियों पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। इससे पैसेंजर और एक्सप्रेस रद्द चल रही है। जो ट्रेनें चल रही हैं। उनमें खड़े होने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। ऊपर से ये ट्रेनें लेट भी चल रही हैं। रामनगर मुरादाबाद पैसेंजर, चंदौसी ऋषिकेश पैसेंजर, दून एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां रद्द चल रही हैं।
विज्ञापन


काशी के कोच से निकला धुआं, मच हड़कंप
मुरादाबाद। नई दिल्ली से वाराणसी जा रही काशी विश्व नाथ एक्सप्रेस के कोच से धुआं निकला तो यात्रियों में हड़कंप मच गया। हापुड़ में ट्रेन में चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। ट्रेन रोक कर चेक किया गया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी।


डेढ़ घंटे खड़ी रही नैनी दून जन शताब्दी
मुुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के हर्रावाला और धामपुर के बीच शुक्रवार को सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े दस बजे के बीच रेल पटरियों पर मरम्मत कार्य चला। जिसकी वजह से नैनी दून जन शताब्दी डेढ़ घंटे, बरौनी अंबाला एक्सप्रेस एक घंटे और सहरसा से अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस एक घंटे बीच में खड़ी रही। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें