फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा में तटबंध निर्माण की 30 जून तक देनी होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडलायुक्त यशवंत राव ने मंगलवार को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की। आयुक्त ने उद्यमियों एवं एसईजेड की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। एमडीए के विकास शुल्क और मेसर्स पार्क इंपेक्स मोहम्मदपुर नूरपुर चंदौसी रोड मुरादाबाद में नाले निर्माण संबंधी प्रकरण को आयुक्त ने राज्य स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एसईजेड सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त ने उच्चाधिकारियों के नियमित एसईजेड कार्यालय में नहीं बैठने पर नाराजगी जताई। कहा कि अधिकारी सप्ताह में तीन दिन अनिवार्य रूप से बैठेंगे। रामगंगा नदी के दांए किनारे तटबंध निर्माण के संबंध में मंडलायुक्त ने संबंधित विभाग को 30 जून तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सोर्सिंग हब संचालन के संबंध में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण सचिव ने कहा कि 15 जून तक रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी जाएगी। कोबाल्ट टेस्टिंग के लिए कोबाल्ट स्कैनिंग मशीन को आईसीडी मुरादाबाद के गेट नंबर चार के निकट स्थापित करने के प्रस्ताव पर आयुक्त ने चर्चा की। उन्होंने पूछा कि मामला किस स्तर पर लंबित है। एमएचएससी मुरादाबाद को विशेष प्रयास कर मामला निस्तारण करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने एसईजेड मुरादाबाद का सीटीपी बंद होने, स्ट्रीट लाइटें नहीं होने, सीवरेज लाइन ब्लाक होने, ओवरहेड टैंक से नियमित सप्लाई नहीं मिलने और अप्रोच रोड खराब होने संबंधी समस्याएं सुनी। संबंधित अधिकारियों से समस्याओं के समाधान के लिए किए पत्राचार और अब तक प्रयास की रिपोर्ट बुधवार तक तलब की। लोक निर्माण विभाग से एसईजेड की जर्जर अप्रोच रोड और गड्ढों को भरवाने के निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर आरके श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी मृदुल चौधरी, एडीए की सचिव प्रेरणा शर्मा, उद्योग विभाग के संयुक्त आयुक्त देशराज गौतम, असिस्टेंट डेवलपमेंट कमिश्नर वेद प्रकाश शर्मा और एक्सपोर्ट एसोसिएशन के सचिव अवधेश, मुरादाबाद एक्सपोर्ट एसोसिएशन सचिव नजमुजमा, मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन के नोमान मसूरी और कारखाना एसोसिएशन के अध्यक्ष आजम अंसारी समेत कई उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन


20 जून से पहले होगी रामपुर और अमरोहा में बैठक
आयुक्त ने रामपुर एवं अमरोहा में उद्योग बंधु बैठक नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। दोनों जिलों के जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधकों से 20 जून से पहले बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

गंदगी देख भड़के मंडलायुक्त
मंडलायुक्त ने एसईजेड कार्यालय भवन और दीवारों पर जाले लगने और कोनों में पान की पीक किए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। असिस्टेंट डेवलपमेंट कमिश्नर और एरिया मैनेजर यूपीएसआईडीसी को सफाई व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।

बहिष्कार कर लौटे निर्यातक
उद्योग बंधु की बैठक सुबह 11 बजे निर्धारित थी। मंडल के कई जिलों से उद्यमी एवं निर्यातक सुबह साढ़े दस बजे से पहुंचने शुरू हो गए। दोपहर बारह बजे तक मंडलायुक्त नहीं पहुंचे। मुरादाबाद ई डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष तंजील अहमद ने बताया कि कोई भी अधिकारी कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। इससे निर्यातक एवं उद्यमी नाराज हो गए और बहिष्कार कर वापस लौट आए। तंजील अहमद ने बताया कि बैठक के एजेंडे में उनके चार प्रस्ताव शामिल थे। तंजील ने बताया कि उनके साथ कई निर्यातक और उद्यमी नाराज बहिष्कार कर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें