फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के बाहर भिड़े दो सांड, होमगार्ड जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला जेल के बाहर रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो सांड आपस में भिड़ गए। इस वजह से जेल की पार्किंग का गेट टूट गया, एक होमगार्ड भी सांडों के हमले के कारण जख्मी हो गया। पैर में फ्रैक्चर हो गया है। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अमरोहा के केशवपुर गांव में रहने वाले दिनेश कुमार होमगार्ड है। दिनेश ने बताया कि दोपहर एक बजे के करीब वह जिला जेल गेट पर ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान दो सांड जेल गेट के बाहर भिड़ गए। राहगीर जान बचाने के लिए सांडों से दूर भागे। आपस में लड़ते हुए सांड जेल के पार्किंग के गेट की तरफ चले गए, जिस वजह से पार्किंग की तरफ का गेट टूट गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड सांडों को हटाने के लिए गया तो उस पर भी उन्होंने हमला कर दिया, जिस वजह से होमगार्ड जख्मी हो गया है। उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया, सांड के हमले के कारण होमगार्ड दिनेश के पैर में फ्रैक्चर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें